पुराने एक रुपए नोट की जानकारी | Purane Note Ki Jankari

दोस्तों हमारे देश में एक रूपए का नोट 30 नवम्बर को 100 पुरे कर लेगा | 1917 में इसी दिन सबसे पहले एक रुपए का नोट जारी किया गया था | इस में जॉर्ज पंचम का ही फोटो था | इन नोटों पर नोट नंबर व गवर्नर के ही साइन थे ये नोट इंग्लैंड में छपवाए गए थे | 1917 ,में प्रिंट हुए इन नोटों का जिक्र राजस्थान के झुंझुनवाला की किताबो में मिलता है | कोटा के कोइन व नोट कलक्टर शुभम लोढ़ा के पास देश में प्रिंट हुए अब तक के सभी नोट है | और साथ ही शुभम लोढ़ा के पास 1940 में प्रिंट हुए बिट्रिश 1 रुपय का नोट भी है | लोढ़ा के अनुसार वर्ष 1917 से लेकर अब तक 15 बार एक रूपए के नोट को बदला जा चूका है |



बैंक नोट विशेषज्ञ व् रिसर्च डॉ राठी बताते है की 1917 से पहले महारानी विक्टोरिया और किंग एडवर्ड के दौरान एक रुपए नोट की छपाई नहीं की जा सकी | 1994 में एक रुपए नोट का प्रचलन कम होने लगा तब एक रुपए नोट की छपाई बंद करवा दी गई फिर बाद वर्ष 2015 में नरेंद्र मोदी जी ने एक रूपए नोट की फिर से छपाई शुरू करवाई है | और यह नोट अभी तक प्रिंट हो रहे है लेकिन अभी तक जितने भी नोट नए प्रिंट हुए 50 200 500 और 2000 जिनमे स्वच्छ भारत लिखा बापू का चश्मा और एक कदम स्वछता की और छपा है लेकिन वही एक रुपए के नोट में यह प्रिंट नहीं है |

रिजर्व बैंक ने 2017 के मध्य एक रुपए के नोट जारी किये जिनका रंग गुलाबी व् हरा है | जबकि पुराने नोट इंडिगो रंग के होते थे जिन पर सबसे ऊपर भारत सरकार व् निचे गवर्मेंट ऑफ़ इंडिया छापा है | और बाकि सभी नोट पर भारतीय रिजर्व बैंक और रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया छापा होता है | और रोचक बात यह भी है की एक रुपए का नोट केंद्र सरकार दुवार जारी किया जाता है जबकि बाकि सभी नोट रिजर्व बैंक जारी करती है |




अगर आप सभी को हमारी यह पोस्ट पसंद आयी होतो लाइक करे और निचे दिए गए कमेंट बॉक्स के जरिये हमें जरूर बताये धन्यवाद |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ