श्री देवी का हुआ निधन:-
Sridevi Death News: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी नहीं रहीं। शनिवार (24 फरवरी) को दुबई में कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया। वह 54 वर्ष की थीं। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दोपहर दो बजे मुंबई लाया जाएगा। शाम में उनका अंतिम संस्कार होगा। श्रीदेवी को ‘मिस्टर इंडिया’, ‘सदमा’, ‘चालबाज’, ‘चांदनी’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है। पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री की आखिरी फिल्म 2017 में आई ‘मॉम’ थी। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार मानी जाने वाली श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने गई थीं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां, जान्हवी और खुशी कपूर हैं। उनके अकस्मात निधन से बॉलीवुड सदमे में है और हजारों प्रशंसक उनके मुंबई स्थित घर के बाहर जमा हो गए हैं।
Abhinetri Shree Devi
PM मोदी ने भी ट्विटर पर लिखा, “सुप्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के असामयिक निधन से दुख हुआ। वह फिल्म उद्योग की दिग्गज हस्ती थीं जिन्होंने अपने लंबे करियर में विविध भूमिकाएं निभाईं और यादगार अभिनय किया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”


0 टिप्पणियाँ